हरदोई में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में हड़कंप

 हरदोई में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में हड़कंप 


अजय राठौर की रिपोर्ट 


हरदोई थाना पाली क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर में शुक्रवार शाम को करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सहजनपुर निवासी 65 वर्षीय राममोहन मिश्रा पुत्र आत्माराम और उनकी पत्नी (57) वर्षीय सरस्वती मिश्रा की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि पहले सरस्वती पंखा ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए राममोहन मिश्रा दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। राममोहन मिश्रा खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनके छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियों का विवाह हो चुका है। दो पुत्रों में गौरव विवाहित हैं, जबकि उत्सव अविवाहित हैं। माता-पिता की एक साथ मौत से बच्चों रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटना की जांच करती पुलिस टीम 




Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read