हरदोई अलग-अलग थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल

 हरदोई अलग-अलग थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल


अजय राठौर 


हरदोई में सोमवार की सुबह 9:से 10:के बीच 1 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में ड्यूटी पर तैनात एक महिला और एक पुरुष सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। करीब 9:से 10:के बीच बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हुआ 24 वर्षीय झांसी जनपद निवासी सिपाही मयंक कुमार अपने साथी सिपाही कल्याण यादव के साथ बाइक से सुरजीपुर हल्का क्षेत्र की ओर जा रहे थे।बाइक कल्याण यादव चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। खटौनाखेड़ा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही है तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि मयंक उछल कर सर के बाल सड़क पर गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई।हेलमेट पहनने के कारण कल्याण यादव को मामूली चोटे आई।बेहटा गोकुल थाना अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मयंक को टोडरपुर सीएचसी भिजवाया,जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।दूसरा हादसा सवाजपुर कोतवाली के सामने घटित हुआ। संभल निवासी 26 वर्षीय महिला सिपाही कोमल जो कोतवाली में तैनात है।सोमवार सुबह अपनी स्कूटी से बाजार जाने के लिए निकली थी।जैसे ही वह कोतवाली से बाहर मुख्य सड़क पर आई एक अनियंत्रित कार में उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी‌।इस हादसे में कोमल भी सर के बाल सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।उन्हें सवायजपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।हादसो की जानकारी मिलते हैं हरपालपुर सीओ प्रवीण कुमार यादव और बेहटा गोकुल थाना अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल सिपाहियों मयंक और कोमल का हाल-चाल जाना। उन्होंने इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर अमित आनंद से घायलों की स्थिति और इलाज के संबंध में विस्तृत चर्चा की।




Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read