पचदेवरा क्षेत्र में चाचा का अवैध शस्त्र से फायरिंग करते तथा भतीजे के शास्त्र व कारतूस सहित कई फोटो वायरल।
हरदोई से अजय राठौर की रिपोर्ट
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में इन दिनों एक सोशल मीडिया पर चाचा का अवैध बंदूक से फायरिंग करते तथा भतीजे की शास्त्र के साथ कई फोटो व वीडियो वायरल है। दरअसल पूरा मामला थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव का है।गांव निवासी रनवीर का फायर करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।जो झब्बा सिंह के पुत्र हैं। तथा भतीजे सुमित की शास्त्र के साथ कई फोटो वायरल है जिसमें साफ देखा जा सकता है।कि कारतूसों से भारी पेटी कंधे पर टंगी है।और शास्त्र को कंधे पर रखे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके परिवार का अपराध से पुराना रहता रहा है। सुमित जो महेंद्र सिंह के पुत्र है।महेंद्र सिंह पर जनपद हरदोई से लेकर अन्य जनपदों में कई मामले दर्ज हैं। तथा महेंद्र सिंह के बड़े भाई बड़े सिंह हिस्ट्रीशीटर रहे।और कई बार पुलिस से मुठभेड़ हुई। बाद में पुलिस एनकाउंटर में उनको गोली लगी।और उससे उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके परिवार में कोई लाइसेंस बंदूक नहीं है। फिलहाल पुलिस के मामला संज्ञान में है। और पुलिस मामले की जांच में ड्यूटी है।
.jpeg)