पचदेवरा थाना क्षेत्र में भंडारे का झांसा देकर महिला के कुंडल लूटने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार

 पचदेवरा थाना क्षेत्र में भंडारे का झांसा देकर महिला के कुंडल लूटने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार


अजय राठौर 


हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में भंडारे का झांसा देकर महिला को झाड़-फूंक के बहाने बेहोश कर सोने के कुंडल लूटने के मामले में पचदेवरा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए दो अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं।थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरखनी मोड़ के पास से पवन उर्फ पप्पू पुत्र राजेंद्र और करन पुत्र अरविंद कुमार, दोनों निवासी थाना शाहाबाद, को गिरफ्तार किया। करन के पास से 250 रुपये बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों शोभित, रणदीप और अरविंद के साथ मिलकर ग्राम मैकपुर में एक महिला को भंडारे के नाम पर 100 रुपये की पर्ची देकर झांसे में लिया। इसके बाद झाड़-फूंक के दौरान महिला को बेहोश कर उसके कानों से सोने के कुंडल निकाल लिए और सभी आरोपी अलग-अलग मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान शोभित और रणदीप के नाम भी प्रकाश में आए हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read