पचदेवरा क्षेत्र में दिनदहाड़े फेरी वाले से मारपीट 5,400 रुपए लूटने का आरोप
अजय राठौर
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव निवासी फहीम खान पुत्र जुम्मा खां परिवार का भरण पोषण करने के लिए चूरन,इमली व विसातखाना आदि की फेरी लगाकर गुजारा करते हैं। रोजाना की भांति फहीम मैकपुर गांव में फेरी लगाने गए थे, आरोप है कि वहां मैकपुर गांव निवासी अनूप सिंह पुत्र नरवीर सिंह शराब नशे में आए और मां,बहन की गन्दी गन्दी गालियां देने लगे।विरोध करने पर फहीम के साथ थप्पड़ों और लात घूसों से मारपीट करने लगा। वह मौजूद पड़ोसियों ने बीच बचाव किया।और अनूप जबरन उसकी जेब से 5,400 रुपए निकाल कर गालियां देते हुए फरार हो गया। पचदेवरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी
पीड़ित का आरोप है कि पचदेवरा पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है
