पचदेवरा क्षेत्र में कापर के लालच में किसानों के निजी नलकूपों पर केबल चोरी मिस्त्रियों से गठजोड़ कर गिरोह काट रहा केबल, धान की रोपाई में किसान रात भर कर रहे पहरेदारी

 पचदेवरा क्षेत्र में कापर के लालच में किसानों के निजी नलकूपों पर केबल चोरी 


मिस्त्रियों से गठजोड़ कर गिरोह काट रहा केबल, धान की रोपाई में किसान रात भर कर रहे पहरेदारी


अजय राठौर 


हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में निजी नलकूपों पर केबल-स्टार्टर चोर गिरोह का आतंक है। आरोप है कि चोर गिरोह का स्थानीय पंप मिस्त्रियों से गठजोड़ है। चोर खेतों से तांबे की केबल काटकर औने-पौने दाम पर मिस्त्रियों को बेच देते हैं और मिस्त्री मशीन से तांबा अलग कर बाजार में महंगे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। किसान दोहरी मार झेल रहा है।धान की रोपाई के पीक सीजन में नलकूप बंद होने से सिंचाई ठप है। नलकूप दोबारा चालू कराने में 15 से 20 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं, ऊपर से फसल सूखने का डर। मजबूरी में किसान रात भर खेतों की रखवाली को मजबूर हैं।

दो रात में 10 नलकूप खंगाले। अनंगपुर गांव में 13 जुलाई की रात ओमबीर सिंह, सुशील मिश्रा और हरिनाथ पाठक के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी हुए। 14 जुलाई की रात फिर उसी गांव में अरुण दीक्षित, आरोचन पाठक के दो नलकूपों, सर्वेश पाठक, सोनू पाठक, कृपाशंकर पाठक और अश्वनी सिंह के नलकूपों से केबल काट ली गई।

इसके पहले 11 मई को कुरारी में शिवम सिंह, कमल सिंह, पतयोरा में अवधेश, 12 जून को नरभा खिरिया में पंकज सिंह, राजू, महेन्द्रपाल सिंह, सोनू सिंह, चंद्रमपुर में राजू, 13 जून को मान नगला में रामलखन, सर्वेश के यहां से झटका मशीन और 20 जून की रात गजहा में उमेश कुशवाहा, नौरंग कुशवाहा व उबरीखेड़ा में चंद्रप्रकाश मिश्र के नलकूप से केबल चोरी हो चुकी है।किसानों ने पुलिस अधीक्षक से मिस्त्रियों के यहां छापेमारी कर चोरी की केबल बरामद करने और गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की है।







Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read