हरदोई में उधारी के रुपए मांगने पर जेठ ने महिला को मारी गोली मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अजय राठौर
हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के कोरीगवां गांव में रिश्तो को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। रुपए मांगने पर एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी।गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।महिला को पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दीपू पुत्र रामभरों से करीब 20 साल से दिल्ली में रहते थे,और जून 2025 में गांव लौट कर घर बनवाया था।इसी दौरान उनके चचेरे भाई बृजेश पुत्र भगबन्नू ने उनसे जून में 50 हजार रुपए उधार दिए थे।दीपू और उनकी पत्नी शिवानी कई बार बृजेश से पैसा मांग वापस मांग चुके थे। लेकिन वह कोई ना कोई बहाना बना देते थे।करीब 10 दिन पहले दीपू की 25 वर्षीय पत्नी शिवानी ने बृजेश से रुपए वापस मांगे थे।जिस पर उसने जल्द लौटने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि 9 अप्रैल को रुपए मांगने पर बृजेश और उसके छोटे बेटे उमेश ने दीपू शिवानी और उनके चार वर्षीय बेटे दिव्यांशु के साथ मारपीट की थी। दीपू का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत की थी।लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। शनिवार सुबह शिवानी ने फिर पैसे मांगे जिस पर आरोपियों ने शिवानी और उनके बेटे दिव्यांशु से मारपीट की।शाम को जब शिवानी शौच के लिए निकली तभी आरोपी बृजेश और उसके बेटे उमेश ने उनका पीछा किया। और उनपर गोली चला दी।गोली शिवानी के दाहिने हाथ में लगी वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को डायल 112 की मदद से सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एडिशनल एसपी शाहाबाद सर्किल आलोक राज नारायण ने घायल महिला से बातचीत की और पीड़ित परिवार को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।साथ ही बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत मैं ले लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।