फर्रुखाबाद में सपा नेता व उसके परिजनों ने दोस्त को मार कर खेत में दफनाया 8 महीने बाद खेत से मिला कंकाल पत्नी सीएम ऑफिस गई तब जाकर मिला न्याय

 फर्रुखाबाद में सपा नेता व उसके परिजनों ने दोस्त को मार कर खेत में दफनाया 8 महीने बाद खेत से मिला कंकाल पत्नी सीएम ऑफिस गई तब जाकर मिला न्याय 


अजय राठौर की रिपोर्ट 


फर्रुखाबाद में एक युवक ने बहन से छेड़छाड़ करने वाले अपने दोस्त की हत्या कर दी। शव को घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में गढ़ दिया।वारदात का खुलासा 8 महीने बाद हुआ पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया।आरोपी के निशान दही पर उसके खेत से एक कंकाल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया की हत्या से पहले उसने दोस्त को शराब पिलाई फिर गला घोट कर मार दिया।मृतक की पत्नी पिछले 8 महीना से अपने पति की तलाश में अधिकारियों के चक्कर काट रही थी‌।मुख्यमंत्री ऑफिस में शिकायत के बाद पुलिस वाले हरकत में आए और मामला खुला।पूरी घटना अमृत थाना क्षेत्र के गुजरपुर पमारान गांव की है। गुजरपुर पमारान गांव का रहने वाला 26 वर्षीय ओमवीर राठौर साइकिल मिस्त्री था। गांव में उसकी छोटी सी दुकान थी।3 साल पहले उसकी शादी शहजानपुर की धर्मशीला से हुई थी‌।अभी उसके कोई बच्चा नहीं था।परिवार में दो भाई राजवीर और राहुल है तीन बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है।ओमवीर के पिता की 2015 में सर्प दंश से मौत हो चुकी थी। 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 7:00 बजे ओमबीर अपनी दुकान पर था तभी पड़ोसी 25 वर्षीय रामू यादव वहां आया रामू टेंट लगाने का काम करता था।उसने ओमवीर के साथ चलने को कहा ओमवीर ने दुकान बंद की और वह घर पहुंचा पत्नी धर्मशीला ने खाना लगाने के लिए कहा लेकिन बिना खाना खाया हुआ रामू के साथ चला गया।देर रात तक वह घर नहीं लौटा परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।ओमवीर की मां राजेश्वरी देवी ने सपा नेता और प्रधान देवेंद्र यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दी।करीब डेढ़ महीने बाद 31 अगस्त को पत्नी धर्मशीला ने मुख्य आरोपी रामू यादव,सपा नेता पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव,गुलाब सिंह उर्फ तिलक,सुरजीत यादव,श्यामवीर और बंटी उर्फ रामऔतार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।कई महीनो तक मामले की जांच चलती रही। खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।आसपास के जिलों में भी तलाश की गई। लेकिन ओमवीर का कोई सुराग नहीं मिला।इस दौरान पत्नी धर्मशिला लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाती रही।बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की। करीब 9 महीने बाद 31 मार्च 2026 की रात पुलिस ने मुख्य आरोपी रामू को देहरादून से गिरफ्तार किया था।था‌ना अमृतपुर प्रभारी रक्षा सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम ने पूछताछ की।सख्ती से पूछताछ में आरोपी रामू यादव ने हत्या की बात कबूल की।पूछताछ में आरोपी रामू ने बताया ओमवीर उसका दोस्त था वह उसे अपनी बहन की ससुराल लेकर गया था।वहां ओमवीर ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की। यह बात ससुराल वालों ने भी देख ली।जिससे रिश्ता खराब हो गया इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची। उसने सुजीत यादव को भी साथ मिल लिया।घटना वाले दिन ओमवीर को अपने खेत पर बुलाया पहले उसे शराब पिलाई फिर गमछे से गला दवाकर हत्या कर दी।बाद में शव को मक्का के खेत में गाड़ दिया। आरोपी की निशान दही पर बुधवार सुबह मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम खेत पर पहुंची जेसीबी से खेत की खुदाई कराई गई।कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 5 फीट गहरे गड्ढे से कंकाल बरामद हुआ।मौके से तौलिया चप्पल और कपड़े भी मिले। ओमवीर के घर से घटनास्थल की दूरी करीब किलोमीटर है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत उठाएं हैं।दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबी दे रही है। घटना स्थल पर थाना फतेहगढ़,थाना राजेपुर समेत कई थानो की पुलिस तैनात रही।





Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read