हरदोई पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 25 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया।
अजय राठौर
हरदोई पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर धोखाधड़ी पर रोकथाम एवं साइबर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के क्रम में समस्त क्षेत्र अधिकारीगण के नेतृत्व में साइबर अपराध में संयुक्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल, सर्विलांस व विभिन्न थानों की पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर लगाया गया,तथा विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत साइबर हॉटस्पॉट को चिन्हित कर पुलिस टीम द्वारा रेड की गई।इस क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पाली द्वारा 7 अभियुक्त सौरभ सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम बसलिया पाली,संजीव उर्फ संजीत पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम भाहपुर पाली, रमाकांत पुत्र बडकाई निवासी ग्राम भाहपुर पाली,अंकित पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम शिवनगर दघेला पाली,अरुण कुमार पुत्र बालादीन निवासी ग्राम बैजूपुर पाली,सचिन पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम शिवनगर दघेला पाली,अरविंद पुत्र श्यामसुंदर निवासी ग्राम कस्बा व थाना पाली को गिरफ्तार किया तथा थाना पचदेवरा द्वारा 2 अभियुक्त आरती सिंह पुत्री शिशुपाल सिंह, योगेश पुत्र शिशुपाल सिंह निवासीगण ग्राम नसीरपुर को गिरफ्तार किया। थाना सवायजपुर द्वारा 5 अभियुक्तों दुर्गेश चौहान पुत्र हरेंद्र सिंह चौहान,अंकित पुत्र ओमपाल राधा सिंह पत्नी नीलू उर्फ मनजीत नीलू उर्फ मनजीत, मनजीत उर्फ नीलू पुत्र रामकुमार सिंह निवासीगण ग्राम अमिरता थाना सवायजपुर कृष्ण मुरारी उर्फ मुरारी पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम कन्हरी थाना सवायजपुर और कोतवाली शहर द्वारा एक अभियुक्त शुभम व
बाजपेई पुत्र सुशील बाजपेई निवासी मोहल्ला आजाद नगर कोतवाली शहर जनपद हरदोई तथा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।तथा संडीला द्वारा एक अभियुक्त धिरीश गोस्वामी पुत्र दीपू गोस्वामी निवासी कुशल खेड़ा मजरा सरीफाबाद थाना औरास जनपद उन्नाव तथा कासिमपुर द्वारा 9 अभियुक्त प्रेमलता पुत्री सरोज कुमार, सर्वेश पुत्र रामदयाल,रामकुमार पुत्र मक्काराम,अरुण पुत्र मूलचंद,हरिश्चंद्र पुत्र देवीचरण निवासीगण अकबरपुर बेहदर थाना कासिमपुर विजयपाल पुत्र महादेव निवासी बेहदर,सुमित पुत्र राजकिशोर निवासी ग्राम कुंडौनी थाना कासिमपुर, रामकिशोर पुत्र पुतान निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना कासिमपुर कुल 25 अभियुक्तों द्वारा गिरफ्तारी किया गया।थाना संडीला से संबंधित अभियुक्त के मूल अकाउंट से संबंधित 40 लाख 75 हजार लोन कराया गया।प्रचलित अभियान के अंतर्गत जनपद में निरंतर साइबर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित किया गया जा रहा है।तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।





