पचदेवरा के अनंगपुर पुलिस पिकेट पर दिनदहाड़े युवक से दबंगों ने की मारपीट जबरन पैसे और गुटखा छीना मामला दर्ज
अजय राठौर
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट अनंगपुर पुलिया पर दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा। दरअसल पूरा मामला गुटखा ना देने को लेकर शुरू हुआ था।भुलभुला गंज गांव निवासी आलोक कुमार हरदोई से अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में गांव से 3 किलोमीटर अनंगपुर पुलिया पुलिस पिकेट के पास एक गुमटी रखी है जिसको सुल्तानपुर गांव निवासी लाले चला रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस गुमटी पर आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। उसी गुमटी पर आलोक गुटखा पुड़िया लेने के लिए गए। पुड़िया लेते समय अनंगपुर गांव निवासी बंकट पुत्र जयपाल सिंह विजय पुत्र लटूरी वहां शराब के नशे में आए और आलोक से गुटखा मांगने लगे।आलोक ने गुटखा पुड़िया देने से इंकार कर दिया। और कहा हम आपको जानते नहीं हैं हम आपको गुटखा नहीं दे सकते हैं।इतने में दोनों शराबी उग्र हो गए और जबरन गुटखा पुड़िया और पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने आलोक की शर्ट की जेब में रखे 320 रुपए गुटखा पुड़िया छीन ली,और उन्होंने लगातार दो तीन थप्पड़ जड़ दिए। मामला बढ़ता देख विजय के पिता लटूरी भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने भी लात घुसा किया । देखते ही देखते करीब चार-पांच लोगों ने आलोक और उसके साथी अनूप के साथ लात घूसों से मारपीट की। दरअसल पूरी वारदात पचदेवरा की पुलिस पिकेट पर हुई।जानकारी के अनुसार घटना के वक्त कोई पुलिसकर्मी पुलिस पिकेट पर मौजूद नहीं था। दबंगों ने मारपीट के बाद गाली गलौज करते हुए पुलिया पर ना आने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने पर की। मामले में पचदेवरा थाना अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है,और पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।विवेचना के दौरान अगर तीन लोगों के अलावा भी मारपीट में कोई व्यक्ति संलिप्त पाया गया तो उसका भी नाम मामले में दर्ज किया जाएगा। थाना अध्यक्ष ने कहां मामले में संलिप्प्त आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पुलिया पर आए दिन कई लोगों के साथ मारपीट हुई और होती रहती है। सबसे अहम बात यह है कि अपराधी दिनदहाड़े घटना को इत्मीनान से अंजाम देते हैं।शाम ढलते ही शराबियों का वहां जमावड़ा लगने लगता है।
