सह संपादक अभय प्रताप सिंह की रिपोर्ट
हरदोई ब्लॉक भरखनी की ग्राम पंचायत कुरारी से बरुआरा तक रोड़ मरम्मत का कार्य कराया गया जिसमें रोड को ठेकेदारों ने अपनी मनमानी से रोड को बनाया है जिसमें उन्होंने मोटी गिट्टी ना डालकर महीन बजरी को डाला गया तथा डामर की भी क्वालिटी गिरी हुई थी तथा कम डाला गया जिसकी शिकायत करने के बाद जेई साहब व उनके उच्च अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नही दिया न ही रोड़ को देखने आये!
ग्रामीणों की शिकायत करने के बाद भी जेई साहब उनको रोड से ही बनने का आश्वासन देते रहे उधर ठेकेदार रोड मनाते रहे ठेकेदार नैना तो सही से बजरी डाली ना ही सही से ऊपर डामर को डाला जिससे रोड की गुणवत्ता बहुत ही खराब है जो रोड एक बारिश भी नहीं टिक पाएगा
यही मामला अनंगपुर से जलालाबाद जाने वाले रोड पर ग्राम पत्योरा में रोड की मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा रोड पर बने गड्डों में पत्थर की जगह ईंट का रोड तुड़वाकर डलवा रहे हैं तथा उसके ऊपर मिट्टी डाल रहे हैं जबकि डामर डालते समय रोड को पूरी तरह साफ रखना चाहिए जिस पर मिट्टी ना होनी चाहिए आगर रोड पर मिट्टी हुई तो गिट्टी पूरी तरह चुपके की नहीं लेकिन ठेकेदार द्वारा सस्ता काम करने के चक्कर में रोड पर घटिया तरीके से कार्य कर रहे हैं इसकी भी शिकायत होने के बाद भी जेई साहब ने कह दिया कि ठेकेदार को बोल दिया है कि वह मिट्टी साफ करवा देगा लेकिन एक बार भी मौके पर जांच करने नहीं आए इसका मतलब जेई साहब पर या तो राजनीतिक दबाव हुआ है या फिर किसी और प्रकार से जेई साहब पर दबाव बनाया गया जो ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद भी जेई साहब ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है
अधिकारी जी सुस्त ठेकेदार साहब मस्त
